Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईआईएम दुष्कर्म का मामला : कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस

यह घटना शुक्रवार रात कैंपस के बॉयज हॉस्टल में हुई थी।

12 Jul 2025

आईआईएम दुष्कर्म का मामला : कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता के छात्रावास में एक महिला के साथ दुष्कर्म की कथित घटना के बाद संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना शुक्रवार रात कैंपस के बॉयज हॉस्टल में हुई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित छात्र आईआईएम-सी के पीजीडीएम कोर्स का द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी है और वह बेंगलुरु का रहने वाला है। पीड़िता उसके संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से आई थी। शुरू में ऐसी खबरें आई थीं कि महिला आईआईएम की छात्रा है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह संस्थान से संबद्ध नहीं है।

घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाहरी व्यक्ति को आधी रात के बाद कैंपस में कैसे प्रवेश करने दिया गया और सुरक्षा कर्मियों ने उसका नाम विजिटर्स रजिस्टर में दर्ज क्यों नहीं कराया। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता लॉगबुक में एंट्री करना चाहती थी, लेकिन आरोपिष ने उसे ऐसा करने से रोका।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस हॉस्टल में हुई जहां महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि आरोपित को किस हद तक छूट प्राप्त थी और क्या उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सुरक्षा प्रोटोकॉल को दरकिनार किया।

हरिदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आईआईएम-सी प्रशासन के सुरक्षा कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपित की पहचान फिलहाल आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है और पुलिस का कहना है कि कोर्ट में पेशी के बाद ही विवरण साझा किया जाएगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की हर कोण से जांच की जा रही है और संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को भी गंभीरता से देखा जा रहा है। घटना के बाद संस्थान के भीतर भी असंतोष का माहौल है और छात्र-छात्राएं जवाब मांग रहे हैं कि बाहरी व्यक्ति को इतनी आसानी से परिसर में प्रवेश कैसे मिला।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईआईएम दुष्कर्म का मामला : कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे
यह घटना शुक्रवार रात कैंपस के बॉयज हॉस्टल में हुई थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News